पूर्णिया, मार्च 23 -- पूर्णिया, रणजीत। सड़कों पर तेज हुई पुलिस गतिविधि को देखते हुए स्मैक तस्करों ने तस्करी के ट्रैंड में तब्दीली कर ली है। खासकर दूरस्थ स्थानों तक इसे पहुंचाने के लिए तस्कर ट्रेन को जरिया बना रहे हैं। ऐसा इसलिए कि ट्रेनों में पेसेन्जरों की तादाद अधिक होती है और हर एक पैसेन्जर के लगेज की जांच करना कठिन है। पिछले दिनों बनमनखी में पुलिस गिरफ्तार किए गए बंगाल के पैडलर ने इस बात का खुलासा किया है। जिसके बाद से पुलिस के कान खड़े हो गए हैं। पुलिस पैडलर के खुलासे का सत्यापन में लगी है। -:बंगाल से मुरलीगंज फिर वहां से होता है वितरण: -जिले में कसते पुलिस के शिकंजे का परिणाम है कि जिले के पश्चिमी क्षेत्र में इसकी आपूर्ति के लिए केन्द्र में तब्दीली की गई है। पहले जिले का चम्पानगर एवं सरसी का मसुरिया पश्चिमी क्षेत्र में स्मैक आपूर्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.