मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- शहर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत एक तस्कर को स्मैक व 45 हजार रुपए की नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का पूछताछ के बाद चालान कर दिया है। गिरफ्तार आरोपी पर पूर्व में कई अपराधिक मामले दर्ज है। शहर कोतवाली प्रभारी बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत चरथावल रोड एक तस्कर असलम निवासी हंडिया मोहल्ला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से 24.75 ग्राम स्मैक, 45 हजार रुपए व इलेक्ट्रानिक धर्मकांटा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी पूर्व में नशे के कारोबार में संलिप्त रहा है। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर व अन्य अपराधिक मामलों में दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी ड्रग माफिया शादाब उर्फ भीम का भाई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का पूछताछ के बाद चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दु...