मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्मैकियों पर नकेल कसने के लिए स्कूल-कॉलेजों के खुलने और छुट्टी के समय पुलिस गश्त करेगी। इसके अलावा स्मैकियों के अड्डे पर भी पुलिस दबिश देगी। गैंग के खिलाफ अभियान चलाकर धर-पकड़ की जाएगी। इस संबंध में नगर डीएसपी सीमा देवी ने सभी थानेदारों को निर्देश दिए हैं। शैक्षणिक संस्थानों के खाली ग्राउंड और इसके आसपास स्मैकियों ने अड्डा बना रखा है। वे स्कूल-कॉलेजों में आने वाली छात्राओं को तंग करते हैं। इसको लेकर अब स्मैकियों पर पुलिस का डंडा चलेगा। पुलिस इनके अड्डों को चिह्नित भी कर चुकी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस स्मैकियों के खिलाफ अभियान चलाएगी। अहियापुर की एक छात्रा ने बताया कि वह शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रही है। जब कॉलेज जाती है तो कुछ स्मैकिये फब्तियां कसते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.