कानपुर, जून 26 -- कानपुर। कानपुर इतिहास समिति ने गुरुवार को कैनाल कॉलोनी गोविंद नगर में भास्करानंद सरस्वती का 126वां महासमाधि स्मृति दिवस मनाया। सभी ने भास्करानंद स्तोत्र पाठ करने के बाद भास्करानंद सरस्वती के जीवन के बारे में बताया। देवांशु पांडेय ने कहा कि शहर के लघुकाशी माने गए मैथा में कान्यकुब्ज ब्राह्मण मिश्री लाल मिश्र के घर सन 1833 में भास्करानंद सरस्वती का जन्म हुआ था। डॉ. सुमन शुक्ला बाजपेई ने कहा कि स्वामी भास्करानंद ने स्वराज्य सिद्धि की टीका, दशोपनिषद की टीका, नलोदय काव्य की व्याख्या और अनुभूति विवरण आदि ग्रंथ लिखे हैं। स्वामी के देश विदेश में बड़ी संख्या में शिष्य और भक्त थे। महासचिव अनूप कुमार शुक्ल, पंडित विश्वंभरनाथ त्रिपाठी, शुभम त्रिपाठी, हर्षित सिंह बैस, डॉ. नीलम शुक्ला, विनय सुकुल, कुणाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हि...