फरीदाबाद, नवम्बर 10 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में सार्वजनिक परिवहन बढ़ाने की दरकार है। सार्वजनिक परिवहन की सुविधा कम होने की वजह से लोग निजी वाहनों में चलने को मजबूर हैं। इससे शहर में जाम और प्रदूषण बढ़ रहा है। सार्वजनिक परिवहन की हालत कमजोर होने के कारण लोग निजी वाहन में चलना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में शहर में करीब 16 लाख वाहन पंजीकृत हैं। प्रदेश का पहला महानगर होने के बावजूद फरीदबाद में अभी तक सिटी बस सेवा भी पुख्ता रूप से शुरू नहीं हो सकी है। शहर के अधिकांश इलाकों में सिटी बस सेवा नहीं चल रही है। यह सिर्फ शहर के बाहरी क्षेत्र में ही चल रही है। शहर में करीब 50 बसें चल रही हैं। इन बसों का रूट बल्लभगढ़ से बदरपुर बॉर्डर तक हैं। इनमें से कुछ बसें ग्रेटर फरीदाबाद जा रही हैं। शहर में चल रहीं सिटी बस सेवा की ये बसें हर रोज खर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.