फरीदाबाद, फरवरी 24 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में वर्ष 2024 के मुकाबले वर्ष 2025 में सड़क हादसों की संख्या में गिरावट आई है, लेकिन मौतों का आंकड़ा बढ़ा है। सड़क दुर्घटनाओं के लिए वाहन चालकों की लापरवाही और तेज रफ्तार को बड़ा कारण माना जा रहा है। वहीं, कुछ हादसे आधारभूत ढांचे की कमी से भी हुए हैं। ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024 में 629 सड़क हादसे हुए थे। इनमें 251 लोगों की मौत हुई थी और 547 लोग घायल हो गए थे। जबकि वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं के कुल 606 मामले दर्ज हुए। इनमें 265 लोगों की मौत हो गई। जबकि 458 लोग घायल हुए हैं। इसीतरह इस वर्ष भी 10 से ज्यादा लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हो चुकी है। पुलिस थानों में दर्ज रिकॉर्ड से पता चलता है कि अधिकांश मामलों में वाहन चालकों का सड़क हादसों की प्रमुख वजह तेज रफ्ता...