फरीदाबाद, दिसम्बर 7 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। वाहनों की चपेट में आकर अकाल मृत्यु का ग्रास बनने वाले लावारिस पशु अब सम्मान के साथ ही इन दुनिया के अलविदा कर सकेंगे। उनके लिए जिले का पहला सीएनजी आधारित श्मशान मुक्ति पथ बनाया गया है। खेड़ीपुल के समीप बने श्मशान मुक्ति पथ में पालतू एवं लावारिस पशुओं का दाह संस्कार किया जा सकेगा।कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने रविवार को श्मशान मुक्ति पथ का उद्घाटन किया। बता दें कि मुक्ति पथ का निर्माण सामाजिक संस्था फरीदाबाद वेलफेयर ने कराया है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यह सुविधा शहर में पशु कल्याण, संवेदनशीलता और आधुनिक प्रबंधन का अनोखा संगम प्रस्तुत करती है। दया, करुणा और सहयोग जैसे मूल्य ही किसी समाज को श्रेष्ठ बनाते हैं। पृथ्वी पर हर जीव का समान अधिकार है और फरीदाबाद में स्थापित यह आधुनिक श्मशा...