फरीदाबाद, दिसम्बर 2 -- फरीदाबाद, मुख्य संवाददाता। नगर निगम फरीदाबाद में मंगलवार को तीन मनोनीत पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने समारोह में यह शपथ दिलाई। इसके बाद पार्षदों को आई-कार्ड और आधिकारिक स्टैंप भी प्रदान किए गए। गौरतलब है कि सरकार ने योगेश शर्मा, जसवंत सैनी और प्रियंका बिष्ट बिधूनी को मनोनीत पार्षद नियुक्त किया है। इनके साथ ही नगर निगम सदन में अब पार्षदों की संख्या 49 हो गई है। पहले 46 पार्षदों को चुना गया था। जिनका चुनाव के जरिये उनको चुना हुआ था। नगर निगम के सभागार में आयोजित हुए शपथग्रहण समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, फरीदाबाद महानगर अध्यक्ष सोहनपाल छोकर, भाजपा नेता टिप्पर चंद शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा, निगम सचिव डॉ. विजयपाल यादव, संयुक्त आयुक्त एशवीर सिंह सहित अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.