फरीदाबाद, अक्टूबर 7 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में दोपहर आई बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया। वहीं, तापमान में पांच डिग्री गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान घटकर 28, जबकि न्यूनतम 23 डिग्री हो गया। तापमान में गिरावट आने से जिलेवासियों को हल्की ठंड महसूस हुई। वहीं बारिश से वाहनों की रफ्तार थम गई। बारिश अपने साथ ट्रैफिक जाम की समस्या भी लेकर आई। नीलम, बाटा और बड़खल फ्लाईओवर में लंबा जाम लग गया। वाहन चालकों को नीलम सहित अन्य फ्लाईओवर पार करने में 15 से 20 मिनट का समय लग रहा था। वाहन चालक सामान्य दिनों में दो से तीन मिनट में पुल पार कर लेते हैं। सोमवार को सुबह से बारिश का मौसम बना हुआ था और ठंडी हवा चल रही थी। इससे जिलेवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई थी। सुबह के समय अधिक तापमान 33 डिग्री था, जोकि बारिश के बाद और भी घट गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.