फरीदाबाद, अप्रैल 6 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में चैत्र नवरात्र के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की गई और जिले में बड़े ही धूमधाम से राम नवमी पर हवन एवं भंडारों का आयोजन किया गया। स्मार्ट सिटी में 30 से अधिक जगहों पर भंडारों का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं प्रसाद ग्रहण किया। इसके दौरान एनआईटी पांच स्थित श्रीराम मंदिर द्वारा राम नवमी महोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर में भजन कीर्तन और हवन का आयोजन किया गया और दोपहर 12 बजे राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समाज के प्रबुद्ध लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक धनेश अदलक्खा और सतीश फागना उपस्थित थे। शाम को चार बजे शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें कलाकार भगवान राम, माता सीता, भइया ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.