फरीदाबाद, मई 6 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में विभिन्न विभागों की छह परियोजनाएं वर्षों से सिरे नहीं चढ़ पा रही हैं। बजट की कमी से लेकर विभागों में आपसी तालमेल और अधिकारियों की कार्यशैली भी इसके लिए जिम्मेदार है। इस वजह से विकास कार्य तय समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं। नगर निगम प्रशासन सात वर्ष में भी सेक्टर-12 में नगर निगम मुख्यालय नहीं बना सका है। इस वजह से विभाग ने गत माह नया मुख्यालय बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। बजट के अभाव में यहां अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। सात जून सन् 2015 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सेक्टर-12 में नगर निगम मुख्यालय बनाने की घोषणा की थी। 25 अक्तूबर सन् 2018 को इस मुख्यालय का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। लेकिन, बीच में ही भवन के मूल डिजाइन में बदलाव कर दिया गया। इस कारण इस भवन का ज्यादा फंड बेसमेंट बनाने में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.