फरीदाबाद, जून 21 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां अंतिम चरणों में चल रही हैं। जिलेवासियों की शनिवार की सुबह योग के नाम रहेगी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में 800 से अधिक जगहों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में लोग सामूहिक रूप से योग करेंगे। वहीं जिला स्तर पर सेक्टर-12 स्थित राज्य खेल परिसर में योगाभ्यास कराया जाएगा। इसमें 10 हजार लोग शामिल होंगे। जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी भी आमजन के साथ योग करेंगे। इस बार जिला प्रशासन ने जिला स्तरीय योग कार्यक्रम सेक्टर-12 स्थित राज्य खेल परिसर के एथलेटिक ट्रैक के मैदान पर कराने का फैसला किया है।योग कार्यक्रम सुबह छह बजे शुरू होगा। कार्यक्रम करीब डेढ़ से दो घंटे तक चलेगा। इस...