फिरोजाबाद, फरवरी 12 -- प्रदेश की योगी सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में नगर निगम को विकास कार्यों के लिए स्मार्ट सिटी फंड के तहत 31.12 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत की प्रदान की गई है। इस धनराशि से शहर में सड़क, ड्रेनेज, बिजली के अलावा ट्रैफिक से संबंधित विकास कार्य कराए जाएंगे। सरकार द्वारा शहर के विकास के लिए स्वीकृत की गई धनराशि से शहर के लोगों ने राहत महसूस करते हुए खुशी जाहिर की है। निगम अधिकारियों का कहना है कि धनभाव के कारण अभी तक जो विकास कार्य नहीं हो पा रहे थे उन्हें स्मार्ट सिटी फंड की धनराशइ से रफ्तार मिलेगी। प्रदेश सरकार ने स्मार्ट सिटी बने सुहागनगरी की छोटी सरकार नगर निगम का भी ध्यान रखा है। सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए नगर निगम को स्मार्ट सिटी फंड के माध्यम से कुल 31 करोड़ 12 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह धनराशि शहर...