भागलपुर, फरवरी 20 -- फोटो हिन्दुस्तान पड़ताल आठ माह पहले पास हुआ था नए प्याऊ का टेंडर पर अधूरा छोड़ा गया काम एक साल पहले बिछी ब्लू पाइपलाइन भी सूखी, बूंद-बूंद को तरस रहे लोग भागलपुर, वरीय संवाददाता। स्मार्ट सिटी का तमगा हासिल कर चुके नगर निगम के वार्ड संख्या 10 स्थित साहिबगंज के साकम मोहल्ले में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। यहां की करीब पांच सौ की आबादी पिछले 11 महीनों से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है। आधुनिक सुख-सुविधाओं के इस दौर में भी लोगों की प्यास बुझाने का एकमात्र सहारा नगर निगम के टैंकर हैं, जो हर दो-तीन दिन (कभी-कभी हफ्ते भर) में एक बार मोहल्ले में आते हैं। टैंकर आते ही बाल्टी और डब्बों के साथ पानी भरने की आपाधापी मच जाती है, जिससे अक्सर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में पानी की आपू...