फरीदाबाद, नवम्बर 12 -- ---- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता।स्मार्ट सिटी के छात्रों की कौशल विकास में रुचि नहीं है। छात्राें को कौशल विकास से संबंधित कोर्सों में रुचि नहीं होने की वजह से सात चरणों की दाखिला प्रक्रिया चलने के बाद भी विभिन्न ट्रेड की 40 प्रतिशत सीट रिक्त हैं। स्मार्ट सिटी की आईटीआई में उपलब्ध 2180 में से 863 सीट रिक्त हैं। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने अगस्त से सत्र शुरू करने के लिए जुलाई से दाखिला प्रक्रिया शुरू की थी। इसमें तीन मेरिट कम सीट अलॉटमेंट सूची जारी की थी, जबकि दो बार ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिले हुए थे। इसके बाद पांच नवंबर तक ओपन काउंसलिंग के जरिये दाखिले किए गए। उसके बाद भी आईटीआई में आरक्षित सीटों पर दाखिले नहीं हो सके। दाखिला संख्या को बढ़ाने के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों ने पंचायतों से ...