भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिलाधिकारी द्वारा नगर आयुक्त के साथ समन्वय स्थापित कर शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया था। निर्देश के बाद गुरुवार से ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। स्मार्ट सिटी द्वारा बनवाए गए राधा रानी सिन्हा रोड के संवेदक को निर्देश दिया गया है कि संवेदक मेंटेनेंस के नाम पर सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से पर केवल पैचिंग नहीं करेंगे, बल्कि क्षतिग्रस्त हिस्से को काट कर पहले हटाया जाएगा, इसके बाद इसका नए सिरे से कालीकरण किया जाएगा। राधा रानी सिन्हा रोड के मेंटेनेंस का कार्य देखने वाले मन्नु कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त हिस्से को पहले काट कर हटाया जा रहा है, इसके बाद उस जगह पर गिट्टी और अलकतरा देकर समतल किया जा रहा है। सड़कें उबड़-खाबड़ न हो इसके लिए इस बा...