भागलपुर, मई 24 -- भागलपुर। स्मार्ट सिटी कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) सह नगर आयुक्त डॉ. प्रीति को कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विदाई दी। यह विदाई समारोह स्मार्ट सिटी कंपनी के कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित की गई थी। डॉ. प्रीति ने इस अवसर पर कहा कि परियोजनाओं का ऑपरेशन और मेंटेनेंस बेहद जरूरी है और इसके लिए उन्होंने कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों को कई निर्देश भी दिए। उन्होंने बरारी में चल रही योजनाओं को समय से पूरा करने और भैरवा तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य को शीघ्र कराने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर सीएमडी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.