सहारनपुर, फरवरी 14 -- सहारनपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वकांक्षी योजना सीएम ग्रीड योजना के अंतर्गत हकीकत नगर में चल रहे निर्माण कार्य का महापौर ने नगर निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों में सुरक्षा और गुणवत्ता के संबंध में कई खामियां पाई गई। खामियों को देख महापौर भड़क गए। उन्होंने सख्त कार्रवाई और जांच के आदेश जारी किए। खास बात है कि सीएम ग्रीड के अंतर्गत करीब 29 करोड़ की लागत से कलक्ट्रेट तिराहे से लेकर दीवानी कचहरी तिराहे तक स्मार्ट रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। महापौर डा.अजय कुमार सिंह नगर निगर अधिकारियों के साथ हकीकत नगर पहुंचे। सीवर लाइन डालने के कार्य के निरीक्षण के दौरान देखा गया कि कर्मचारियों ने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया है। कर्मचारियों के सिर पर ना तो हेलमेट था और ना ही शरीर पर वर्दी थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.