फरीदाबाद, अप्रैल 22 -- विश्व पृथ्वी दिवस : फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पौधरोपण कम होने से स्मार्ट सिटी की हरियाली लगातार कम हो रही है। जिले तेजी से हो रहे विकास कार्यों के अलावा ग्रीन बेल्ट और अरावली वन क्षेत्र अवैध कब्जे मुख्य कारण हैं। इसका प्रतिकूल प्रभाव जलवायु सहित विभिन्न क्षेत्रों में पड़ रहा है। जिला वन विभाग हर वर्ष मानसून के दौरान फरीदाबाद को हराभरा बनाने के लिए पौधरोपण अभियान चलाता है। इसके लिए बाकायदा लक्ष्य निर्धारित होता है। तीन वर्षों के आंकड़ों के अनुसार पौधे रोपने की संख्या में गिरावट आ रही है। वन विभाग ने वर्ष 2023 में दो लाख 25 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था, जोकि पिछले वर्ष घटकर एक लाख 54 हजार कर दिया गया। इस वर्ष भी पौधरोपण के लक्ष्य को घटाकर एक लाख चार हजार 50 कर दिया गया है। यह एक बड़ी वजह से भी स्मार्ट...