कानपुर, फरवरी 7 -- स्मार्ट मीटर लगा रहे कर्मचारियों की केस्को एमडी सैमुअल पॉल एन ने शनिवार को क्लास लगाई। निराला नगर रेलवे ग्राउंड मैदान में केस्को एमडी ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने से पहले स्मार्ट मीटर के लाभ से लोगों को जरूर अवगत कराएं। मीटर स्थापना के बाद सीलिंग प्रमाण पत्र उपभोक्ता को मुहैया कराएं। वेरीफिकेशन के साथ ही उपभोक्ता के मोबाइल यूपीपीसीएल की स्मार्ट एप जरूर इंस्टॉल कराएं। अगर किसी उपभोक्ता के उत्पीड़न की शिकायत मिले तो तत्काल कार्रवाई करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...