हाथरस, जनवरी 8 -- ढकपुरा स्थित मुरलीधर कालोनी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे विद्युत कर्मियों को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने जहां स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करते हुए हंगामा काट दिया। जाम लग जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। जिले में विद्युत महकमे की ओर से स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओ के यहां लगवाये जा रहे है। पूर्व में कई स्थानों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध लोग कर चुके हैं। बुधवार को ढकपुरा के निकट मुरलीधर कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए विद्युत कर्मी पहुंचे। जहां लोगों ने स्मार्ट मीटर लगवाने का विरोध किया। जमकर तीखी नोंकझोंक लोगों की विद्युत कर्मियों के साथ हुई। इसके बाद बिजली आपूर्ति बाधित होने पर नाराज लोगों ने ढकपुरा रोड पर जाम लगा दिया। यह घटना आज ढकपुरा रोड स्थित मुरलीधर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.