विशेष संवाददाता, जनवरी 7 -- यूपी में अब बिजली का नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लिए 2800 के बजाय 1900 रुपये देने पड़ सकते हैं। यही नहीं, थ्री फेज मीटर के लिए तय 4100 रुपये के दाम में भी इतनी ही कमी हो सकती है। दरअसल, यह रकम केंद्र से मिल रही सब्सिडी के एवज में कम की जाएगी। विद्युत अधिनियम-2003 की व्यवस्था के मुताबिक सब्सिडी की रकम का पूरा लाभ उपभोक्ताओं को मिलना चाहिए। 31 दिसंबर 2025 को नियामक आयोग ने सिंगल फेज स्मार्ट मीटर के दाम 2800 और थ्री फेज के लिए 4100 रुपये तय किए हैं। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने कहा है कि नए कनेक्शन में आरडीएसएस योजना के मीटर लगाए जा रहे हैं, लिहाजा यह सब्सिडी नए कनेक्शन धारकों को मिलनी चाहिए। केंद्र सरकार ने पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलने के लिए रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम...