मुजफ्फर नगर, नवम्बर 10 -- अब स्मार्ट मीटर की रीडिंग की पुराने मीटर से जांच होगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि उपभोक्ताओं में स्मार्ट मीटर के प्रति विश्वास पैदा हो जाए। कुछ उपभोक्ताओं के यहां पर पुराने मीटर के साथ स्मार्ट मीटर भी लगाए गए है। दोनों मीटर की रीडिंग और बिजली खपत की जांच स्वयं अधीक्षण अभियंता शहरी करेंगे। जनपद में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध बना हुआ है। पावर कारपोरेशन की टीम कई बार उपभोक्ताओं के विरोध का सामना कर चुकी है। अब विभागीय अधिकारी उपभोक्ताओं में स्मार्ट मीटर के प्रति विश्वास पैदा करने में लगे हुए है। उनके द्वारा स्मार्ट मीटर की खूबी बताई जा रही है। शहर के कुछ उपभोक्ताओं के आवास पर पुराने मीटर के साथ स्मार्ट मीटर भी लगाया गया है। यह दोनों मीटर करीब दो माह तक उपभोक्ता के यहां पर लगे रहेगे। शहरी एसई के द्वारा स्वयं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.