भागलपुर, जून 22 -- प्रखंड क्षेत्र में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बिजली विभाग अब कड़ी कार्रवाई के मूड में है। इसको लेकर स्मार्ट मीटर तीन माह के अंदर रिचार्ज नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर उखाड़ लिया जा रहा है और उसके ऊपर सर्टिफिकेट केस के साथ विद्युत संबंध भी निरस्त की जा रही है। सबौर विद्युत कनीय अभियंता दीपक कुमार राही ने कहा कि तीन माह में ऐसे उपभोक्ता जो स्मार्ट मीटर कनेक्शन लिए हुए हैं और रिचार्ज नहीं कर रहे हैं। वैसे उपभोक्ताओं का मीटर उखाड़ा गया है। लगभग क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक मीटर उखाड़ी गई है। गोराडीह और सबौर सहित जिले में अन्य जगह इस तरह की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...