गोपालगंज, दिसम्बर 30 -- गोपालगंज। कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामगढ़वा गांव के निवासी व एसएस गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोपालगंज में पीजीटी के रूप में तैनात राज किशोर प्रसाद से 1.63 लाख की धोखाधड़ी कर ली गई। इस मामले में उन्होंने साइबर थाने में प्राथमिक की दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आया और स्मार्ट मीटर अपडेट करने के लिए मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए एक पीडीएफ फाइल भेज भरने के बाद 13 रुपए का रिचार्ज करने के बाद कही गई। रिचार्ज करने के बाद उनके खाते से 1.63 लाख रुपए उड़ा लिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...