लखनऊ, जनवरी 19 -- प्रदेश में नौ लाख से ज्यादा स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ता अपना बैलेंस तक नहीं देख पा रहे हैं। जीनस कंपनी के मीटरों में यह दिक्कत आ रही है। जानकारों के मुताबिक यह तकनीकी खामी लंबे समय से बनी है। उपभोक्ताओं को न तो मीटर में अपने बैलेंस की जानकारी मिल रही है और न ही ऐप पर दिखा रहा है । पूरे प्रदेश में लगभग 61 लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें से 47 लाख 43 हजार 499 मीटर प्रीपेड मोड में चल रहे हैं। इन उपभोक्ताओं में से 10.97 लाख उपभोक्ताओं का बैलेंस नेगेटिव दिखा रहा है। पावर कॉरपोरेशन नेगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की बात कह रहा है। ऐसे में वे उपभोक्ता भी परेशान हैं, जिन्हें पता ही नहीं चल पा रहा कि उनका बैलेंस क्या है? जीनस कंपनी पूरे प्रदेश में कई जगहों पर मीटर लगा रही है। इनमें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.