अलीगढ़, जनवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के लिए संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की सूरत बदलने लगी है। पहले जहां छात्राएं किताबें और ब्लैक बोर्ड तक ही सीमित थी, अब स्मार्ट क्लास की बदौलत डिजिटल की ओर अग्रसर हो रही है। अलीगढ़ जनपद में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बुनियादी सुविधा के साथ साथ आधुनिक सुविधा पर भी जोर दिया जा रहा है। आवासीय विद्यालयों में बच्चियों के रहने, सुविधा देने साथ आधुनिक शिक्षण से भी जोड़ा जा रहा है। जनपद में 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हैं। जिनमें 1300 छात्राओं को डिजिटल एजुकेशन देने के लिए स्मार्ट क्लास स्थापित कर लिए गए है। प्रत्येक विद्यालय में दो स्मार्ट क्लास स्थापित किए गए हैं। जहां बड़ी एलसीडी पर कंप्यूटर और दीक्षा ऐप के माध्यम से शिक्षित किया जा रहा...