नवादा, फरवरी 15 -- नवादा, निज प्रतिनिधि शहर के प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल में स्मार्ट क्लास के माध्यम से छात्राएं डिजीटल पढ़ाई कर रही हैं। स्कूल में दो स्मार्ट क्लास की स्थापना की गई है। इसके बावजूद छात्राओं की स्मार्ट क्लास में नियमित पढ़ाई नहीं हो पाती है। फिलहाल फरवरी माह में इस स्कूल में इंटर व मैट्रिक का परीक्षा केन्द्र बनाए जाने के कारण छात्राओं की स्मार्ट पढ़ाई पर विराम लगा हुआ है। इस स्कूल में स्मार्ट क्लास की स्थापना वर्ष 2019 में हुई थी। इसके बाद दूसरा स्मार्ट क्लास हाल के महीनों में इस स्कूल में स्थापित किया गया है। इस स्मार्ट क्लास में नौवीं से बारहवीं तक की छात्राओं की विषयवार पढ़ाई होती है। स्कूल के प्रभारी प्राचार्य अनिल कुमार साहा तथा गणित शिक्षक शिवशंकर प्रसाद ने बताया कि स्कूल में प्रत्येक दिन एक सेक्शन यानि एक सौ छात्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.