हाजीपुर, फरवरी 13 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र उन्नयन बिहार योजना के तहत वैशाली जिले के सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास संचालित की जा रही है। तकनीकी शिक्षकों के अभाव, खराब इंटरनेट और समुचित प्रशिक्षण के कारण इन सुविधाओं का पूर्ण उपयोग अभी भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। ज्यादातर स्कूलों में स्मार्ट क्लास संचालित करने के लिए प्रशिक्षित शिक्षकों का भी अभाव है। इंटरनेट की खराब कनेक्टिविटी और निर्बाध बिजली आपूर्ति भी समस्या एक समस्या होती है। हालांकि वर्तमान समय में जिले के कई स्कूलों में इसकी अच्छी स्थिति है। आईसीटी लैब की स्थापना भी हुई है। हाजीपुर में सहयोगी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्मार्ट क्लास के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए लगातार प्रयासरत है। यहां की छात्र-छात्राएं भी निजी स्कूलों की तरह डिजिटल शिक्षा से स्मार्ट हो रहे हैं। स्मार्ट क्लास मे...