नवादा, फरवरी 14 -- कौआकोल, एक संवाददाता शिक्षा को सहज, सुलभ और बहुपयोगी माध्यम से जोड़कर उसे विस्तार देने में स्मार्ट क्लास उन्नयन कक्षा के प्रयोग ने शिक्षण के कार्य को एक नई दिशा देने का काम किया है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने उच्च माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। पड़ताल के दौरान पाया गया कि बापू इंटर विद्यालय पाण्डेय गंगौट में बड़े-बड़े स्क्रीन वाले दो स्मार्ट टीवी सेट पर विजुअल माध्यम से बच्चों की पढ़ाई को सुलभ और आसान बनाने की कोशिश की गई है। इससे बच्चों के लिए यह तकनीक रुचिकर तो हुई ही, साथ ही शिक्षकों को अध्यापन कार्य में भी काफी सहूलियत हुई है। अब कक्षा में ब्लैक बोर्ड की जगह बड़ी स्मार्ट टीवी ने ले ली है तथा बच्चों के हाथों में किताबों के साथ ही अब तकनीक भी है। चॉक और ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.