भागलपुर, अप्रैल 17 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू में तिलकामांझी की प्रतिमा स्थापित करने कार्यक्रम में पत्रिका का विमोचन होना है। इसके लिए टीएमबीयू कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इसमें कुलपति स्वयं प्रधान संरक्षक होंगे। सदस्य सचिव के रूप में टीएनबी कॉलेज इतिहास विभाग के हेड डॉ. रविशंकर कुमार चौधरी होंगे। जबकि सदस्य के रूप में ग्रामीण अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व हेड डॉ. उग्र मोहन झा, पूर्व एसएम कॉलेज प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. रमण सिन्हा, डॉ. रविशंकर कुमार चौधरी, डॉ. संजय कुमार जायसवाल, डॉ. दीपक कुमार दिनकर और सज्जन किशोरपुरिया होंगे। इसकी अधिसूचना कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने बुधवार को जारी की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.