मुरादाबाद, फरवरी 14 -- ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट पर स्प्रिंग मेला 2026 शुरू होते ही मुरादाबाद के हस्तशिल्प निर्यातकों की नजरें अमेरिकी खरीदारों की तरफ दौड़ना शुरू हो गईं। वजह, स्प्रिंग मेला शुरू होने से कुछ ही दिन पहले भारत और अमेरिका के बीच समझौता और इसके हवाले से हुआ ऐलान कि अमेरिका में अब भारत से आयातित होने वाले उत्पादों पर टैरिफ की दर 50 फीसदी से घटकर सिर्फ 18 फीसदी रह जाएगी। इस ऐलान के बाद अमेरिका के कई खरीदारों ने मुरादाबाद के हस्तशिल्प निर्यातकों के साथ संपर्क साधा और स्प्रिंग मेले में आकर उन्हें बिजनेस ऑर्डर देने का वादा किया। निर्यातकों के जेहन में अमेरिका से बिजनेस मिलने की बात समा गई और फेयर शुरू होते ही एक्सपोर्टर्स ने अपने स्टाल पर अमेरिका के खरीदारों का इंतजार शुरू कर दिया। फेयर स्थल पर प्रवेश करते ही निर्यातकों को काफी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.