बरेली, दिसम्बर 7 -- युवा कल्याण एवं प्रांतीय विकास दल विभाग की ओर से शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में विधायक खेल स्पर्धा (विधानसभा बरेली-124) का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार ने फीता काटकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। स्पर्धा में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स के 100, 200, 400, 800 व 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक सहित कबड्डी व वॉलीबॉल आदि टीम प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। सब-जूनियर 100 मीटर में सक्षम गुप्ता प्रथम रहे, जबकि 800 मीटर में कृष्णपाल ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग में शौर्य शर्मा ने 100 मीटर दौड़ जीती। बालिका वर्ग में नंदिनी ने शॉटपुट में प्रथम प्राप्त किया। वहीं नीलम जेवलिन थ्रो में प्रथम और पूजा कुमारी डिस्कस में अव्वल रहीं। कार्यक्रम का ...