गोरखपुर, अप्रैल 4 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से मानबेला के पास विकसित की जा रही राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना में भूखंडों के आवंटन और पंजीकरण जारी है। दूसरी ओर निर्माणाधीन स्पोर्ट्स सिटी परियोजना के विभिन्न भूखण्डों पर आवासीय एवं व्यावसायिक विकास में बाधा बनी 33 केवी एवं 11 केवी की इलेक्ट्रिक लाइन के शिफ्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है। इलेक्ट्रिक लाइनों की शिफ्टिंग पर 1.51 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। मार्च 2024 में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 207 एकड़ की राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी परियोजना लांच किया था। परियोजना में 177 एकड़ में राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं 30 एकड़ में स्पोर्ट्स सिटी का निर्माण किया जाएगा। प्राधिकरण ने परियोजना विकास के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.