नोएडा, जून 17 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सोमवार देर रात तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक सेफ्टी रेलिंग को तोड़कर निर्माणाधीन अंडरपास में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार युवक-युवती की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से प्रयागराज के झूसी का रहने वाला 28 वर्षीय अंकुर सिंह पंचशील ग्रीन्स दो सोसाइटी में रहता था। उसकी महिला मित्र 25 वर्षीय कशिश गौर सिटी के 14जी एवेन्यू में रहती थी। कशिश प्रयागराज के मेजा की रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक दोनों अलग-अलग कंपनी में नौकरी करते थे। दोनों सोमवार की रात करीब 1:30 बजे स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर चार मूर्ति की तरफ आ रहे थे। तेज रफ्तार बाइक चार मूर्ति गोल चक्कर पर निर्माणाधीन अंडरपास पर लगी लोहे की सेफ्टी रेलिंग को तोड़ते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.