सीवान, जनवरी 24 -- सीवान, एक संवाददाता। शहर के महादेवा स्थित डफोडिल्स स्कूल में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 130वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। वहीं दूसरी ओर बसंत पंचमी के मौके पर मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना भी की गई। विद्यालय परिसर देशभक्ति और उत्साह के माहौल से सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों व छात्रों द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। विद्यालय के निदेशक आलोक वर्मा ने नेताजी के जीवन, उनके संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों से नेताजी के आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की। विद्यालय में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नेताजी जयंती को स्पोर्ट्स डे के रूप में मनाया गया। नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.