मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- मुजफ्फरपुर। स्पोर्ट्स क्लब के सचिव चंद्रशेखर कुमार उर्फ चंदू की मौत मामले में गठित जांच कमेटी ने दोनों पक्षों से साक्ष्य मांगा है। प्रभारी एसीएमओ डॉ. चंद्रशेखर प्रसाद के नेतृत्व में बनी इस चार सदस्यीय जांच टीम ने दोनों पक्षों को एक सप्ताह का समय दिया है। पिछले सप्ताह जांच टीम ने नीलकंठ चौक स्थित मेडिवेल अस्पताल पहुंचकर छानबीन भी की थी। सूत्रों के अनुसार टीम को वहां आयुष्मान योजना से संबंधित गड़बड़ियां मिली हैं। जांच टीम के प्रभारी डॉ. चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सीएस ऑफिस को सौंपी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...