गोरखपुर, मार्च 23 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज समेत प्रदेश के सभी स्पोर्ट्स कॉलेज में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू होगी। कक्षा छह से नौंवी तक प्रवेश के लिए फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। गोरखपुर और आजमगढ़ मंडल के खिलाड़ियों का ट्रायल 16 से 18 अप्रैल तक स्पोर्ट्स कॉलेज में होगा। स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य आले हैदर ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी sportscollegelko.in और khelsathi.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। उन्हें 200 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन करते समय अभ्यर्थी को यूडायस पोर्टल की ओर से जारी पैन नंबर भरना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी की आयु सीमा की गणना एक अप्रैल 2025 से की जाएगी। उन्होंने बताया कि गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज में गोरखपुर और आजमगढ़ मंडल के ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.