नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता खेल मंत्रालय ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) में असिस्टेंट कोचों की बड़ी भर्ती को मंजूरी दे दी है। यह वर्ष 2017 के बाद पहली और अब तक की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया मानी जा रही है। 25 खेल विधाओं में सीधी भर्ती के माध्यम से 320 पद भरे जाएंगे। असिस्टेंट कोच का यह कैडर देश के स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फ्रेमवर्क का अहम हिस्सा है, जो जमीनी स्तर से लेकर शीर्ष स्तर तक खिलाड़ियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सोमवार को खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि आने वाले कुछ महीनों में दो चरण में भर्ती होनी है, जिसमें से पहले चरण में 320 पदों पर भर्ती की जाएगी। उसके बाद दूसरे चरण में फिर से 320 कोच की भर्ती होगी। चयन प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी, जिससे देश के सर्वश्रेष्ठ कोचों...