सीतापुर, जनवरी 31 -- सीतापुर, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों के स्पॉट आंकलन में जिले के 50 प्रतिशत से अधिक बच्चे निपुण घोषित हुए हैं। यह आंकलन एआरपी, एसआरजी व डॉयट मेंटर्स के द्वारा किया गया। जिसमें कक्षा एक व दो के बच्चों की पढ़ने, लिखने व गणित की बुनियादी दक्षता परखी गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया जिले के 1,947 प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों के कक्षा एक व दो के बच्चों की बुनियादी शैक्षिक गुणवत्ता परखने के लिए स्पॉट आंकलन किया गया है। जिसमें एआरपी, एसआरजी व डॉयट मेंटर्स के द्वारा स्कूलों में भ्रमण कर शैक्षिक गुणवत्ता का जायजा लिया गया। जिसमें 10,466 बच्चों का आंकलन हुआ। 5102 बच्चे निपुण लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रहे। स्पॉट आंकलन में रेउसा ब्लॉक अव्वल, तो नगर क्षेत्र फिसड्डी रहा :स्पॉट आंकलन में रेउसा ब्लॉक के बच्चे सबसे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.