प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 15 -- प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर रविवार को स्पेशल सहित 11 ट्रेन लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक मो. शमीम ने बताया कि रविवार को मालदा टाउन पांच घंटे, हावड़ा साप्ताहिक सुपरफास्ट डेढ़ घंटे, दिल्ली-वाराणसी स्पेशल पांच घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, पीआरएल पैसेंजर पौने सात घंटे देरी से जंक्शन पर पहुंची। वहीं, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस तीन घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाबमेल पौने दो घंटे, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस ढाई घंटे विलंब से पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.