बरेली, फरवरी 10 -- अभिनेता संजय मिश्रा और अभिनेत्री नीना गुप्ता की फिल्म वध-2 का स्पेशल शो सिविल लाइंस स्थित मल्टीप्लेक्स में सोमवार को शाइनी इंफ़्रा डेवलपर्स के एमडी और अंग्रेजी में कहते हैं जैसी फिल्म के निर्माता बंटी खान की तरफ से आयोजित किया गया। दर्शकों ने फिल्म का आनंद लिया। सभी ने इसकी सराहना की। इस दौरान अभिनेता संजय मिश्रा ने वीडियो कॉल पर दशकों से बातचीत की। संजय अंग्रेजी में कहते हैं फिल्म के प्रमोशन के दौरान बरेली आए थे। बीते दिनों उन्होंने इंवर्टिस विश्वविद्यालय के समारोह में भी हिस्सा लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...