फतेहपुर, फरवरी 23 -- फतेहपुर। होली के त्योहार पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के चलते रेलवे व रोडवेज ने यात्रियों को होने वाली असुविधाओं को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराए जाने का निर्णय लिया है। वहीं रोडवेज बसों का भी यात्रियों के अनुसार बसें बढ़ाने जाने की कवायद शुरू कर दी है। हालांकि दूर की यात्रा करने वाले यात्रियों को नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट के लिए अभी से मारामारी करनी पड़ रही है। होली पर्व में रेलवे प्रशासन द्वारा लोकमान्य तिलक टर्मिनल, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी, वाराणसी आदि के लिए करीब एक दर्जन स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराए जाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेने फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर अप व डाउन में दो-दो मिनट का ठहराव लेकर रवाना होंगी। वहीं त्योहार को देखते हुए बाहरी प्रदेशों व जिलों में रहने वाले प्रवासियों की...