चक्रधरपुर, मार्च 31 -- चक्रधरपुर। गर्मी के मौसम में ट्रेनों में पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण मध्य रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की तिथियों का दायरा में विस्तार करने के निर्णय लिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे एवं चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली द्विसप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों की तिथि एवं फेरे में वृद्धि किया गया है। ट्रेन नंबर 07221 सिंकदराबाद- संतरागाछी जो प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को चलती है का परिचालन 1 अप्रैल से 26 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन कुल आठ फेरे लगाऐगी। ट्रेन नंबर 077222 संतरागाछी सिकंदराबाद द्विसप्ताहिक स्पेशल ट्रेन जो बुधवार और रविवार को चलती है का परिचालन 2 अप्रैल से 27 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन कु ल आठ फेरे लगाएगी। प्रत्येक सोमवार को चलने वाली ट्रेन नंबर 07225 सिंकराबाद शालीमार सप्ताहिक स्पेशल ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.