कानपुर, जनवरी 16 -- जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज छह देशों के वैज्ञानिकों संग मिलकर दवा तैयार करेंगे। इसके लिए रोडमैप बन चुका है। सबकुछ ठीक रहा तो यह कवायद अमलीजामा भी पहनेगी। शुक्रवार को स्पेन, इटली, पोलैंड, पुर्तगाल, स्लोवानिया, चेक रिपब्लिक के विशेष मेडिकल कालेज पहुंचे। प्राचार्य डॉ.संजय काला, फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ.अजय शर्मा के साथ कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंने फार्मेंसी की लैब के अलावा हैलट पीजीआई में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की ओर से बनी लैब को देख वैज्ञानिक संतुष्ट रहे। प्राचार्य डॉ काला ने कहाकि अब हमारे डॉक्टर्स उक्त छह देशों के विशेषज्ञों संग शोध कार्य करेंगे। इस कवायद को लेकर पिछले कई माह से बातचीत जारी थी। शुक्रवार को वैज्ञानिकों से कई बिंदुओं पर संवाद हुआ। ड्रग डेवलप...