चतरा, दिसम्बर 30 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि सिमरिया में सोमवार की देर शाम बीडीओ महेश्वर प्रसाद यादव द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में 23 वाहनों को स्पीड लिमिट मीटर नहीं रहने के कारण चालान काटा गया। श्री यादव ने बताया कि सड़क सुरक्षा की बैठक में सभी वाहन मालिकों को 20 सितंबर तक स्पीड लिमिट मीटर लगाने का निर्देश दिया गया था। जांच में स्पीड लिमिट मीटर नहीं रहने के कारण कुछ वाहन सड़क किनारे वाहन खड़ा कर दिया गया। वहीं ट्रांसपोर्टर को नो इंट्री के पास सीसीटीवी लगाने व सड़क के साथ साफ सफाई और पानी छिड़काव का भी अनुपालन नही किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...