घाटशिला, फरवरी 15 -- घाटशिला। सड़क हादसे मे मारी गयी मृत बच्ची के परिजनों से मिलकर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू नें गहरी संवेदना प्रकट की है। विदित हो कि 11 फरवरी को काशीदा-हुल्लूंग रोड मे बरडीह के समीप अज्ञात बाइक सवार की चपेट मे आने से पांच वर्षीय स्कूली छात्रा आराध्या गोराई की मौत हो गई थी। आआईएम बोधगया से प्रशिक्षण पूरा कर मुर्मू सीधे शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंची। परिजनों एवं स्थानीय ग्रामीणों नें कहा कि इस सड़क पर नवयुवकों द्वारा हाइ स्पीड मे बाइक चलाया जाता है। इसलिए स्पीड ब्रेकर लगाने एवं नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने वाले पर कार्रवाई की मांग की है। मुर्मू ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण एवं मर्माहत करने वाली है। अभी के समय मे काशीदा-हूल्लूंग रोड सबसे व्यस्त हो गया है। पिछले कुछ समय से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.