रामपुर, दिसम्बर 5 -- स्वार-रामपुर मार्ग पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि रुस्तमनगर के पास बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक का संतुलन बिगड़ने के कारण महिला सड़क पर गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।उत्तराखंड के केलाखेड़ा निवासी रहीस बुधवार को अपनी पत्नी अनीसा को साथ लेकर किसी काम से रामपुर आए थे। देर रात दोनों बाइक से अपने घर केलाखेड़ा लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक स्वार-रामपुर मार्ग स्थित गांव रुस्तमनगर के पास बने स्पीड ब्रेकर पर पहुँची, अचानक तेज़ झटका लगने से पीछे बैठी अनीसा बाइक से नीचे सड़क पर गिर गईं। हादसे के बाद उनकी चीख-पुकार सुनकर राहगीर मौके पर एकत्र हो गए।राहगीरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.