मुजफ्फर नगर, नवम्बर 18 -- मुजफ्फरनगर। सोसाइटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजि़क एंड कल्चर अमांगस्ट यूथ (स्पीक मैके) द्वारा जेवी पब्लिक स्कूल व भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विख्यात बांसुरी वादक पंडित चेतन जोशी ने श्रोताओं को अपनी संगीत साधना से भाव विभोर कर दिया। उन्होंने शास्त्रीय संगीत में निहित सौंदर्य पर भी प्रकाश डाला। स्पिक मैके संस्था प्रदेश भर के जनपदों में सांस्कृतिक जागरूकता के 500 कार्यक्रम आयोजित कर रही है। सोमवार को जेवी पब्लिक स्कूल व भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विख्यात बांसुरी वादक पंडित चेतन जोशी के कार्यक्रम आयोजित किए गए। केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी से पुरस्कृत व आकाशवाणी - दूरदर्शन के टॉप ग्रेड के कलाकार चेतन जोशी की 40 वर्ष की संगीत साधना का श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया। जेवी पब्लिक ...