जामताड़ा, फरवरी 19 -- स्पीक अप: शहर के विकास के लिए वोट करना है तो भावना से नहीं, बुद्धि-विवेक से फैसला ले मतदाता जामताड़ा, प्रतिनिधि। आगामी 23 फरवरी को मतदान होना है। निकाय चुनाव लोकतंत्र की पहली कड़ी है। जहां हम रहते वहां के विकास और खुशहाली को ध्यान में रखकर वोट करें। समाज के प्रबुद्ध लोगों ने लोगों से अपील है कि अपने मताधिकार का प्रयोग भावनाओं और प्रलोभन से उपर उठकर समझदारी के साथ करें। - लोकतंत्र की मजबूती हमारी समझदारी में है। कौन विकास कर सकता, किसकी सोच समाजहित में है। अपने मताधिकार का सही तरीके से प्रयोग करें ताकि आने वाले पांच वर्ष खुद को कोसने में नहीं बीते। हर एक वोट शहर की दिशा और दशा तय करता है। युवाओं को जागरूक होना होगा वोट की ताकत व जिम्मेवारी को समझना होगा। ताकि वह समझ सके कि उनका वोट सिर्फ उन्हें नहीं, बल्कि पूरे समाज के...